लायंस क्लब ऑफ चंद्रपुर महाकाली का पदग्रहण समारोह संपन्न

चंद्रपुर: लायंस क्लब ऑफ चंद्रपुर महाकाली अध्याय इस वर्ष अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है।वर्ष भर सामाजिक कार्यों के माध्यम से इस वर्ष को और अधिक यादगार बनाने का संकल्प लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण में वर्ष 2022-23 के नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह हाल ही में संपन्न हुआ।इस समारोह में पदग्रहण अधिकारी के रूप में डॉ. रीपल राणे VDG।।,मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. विनोद अदलखिया उपस्थित थे।सम्माननीय अतिथि पूर्व डिजी डॉ. विलास मुळे ,पूर्व डिजी इंजी. शैलेश बागला,रीजनल चेयरपर्सन अंजू गोयल , झोन चेयरपर्सन अभिषेक बागला की विशेष उपस्थिति रही। निवर्तमान अध्यक्ष श्याम धोपटे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।ध्वज वंदना के उपरांत अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया। निवर्तमान सचिव अजय वैरागड़े ने वर्ष 2021-22 में हुए कार्यों का और उपलब्धियों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष श्याम धोपटे ने सालभर सहयोग देने वाले प्रकल्प अधिकारियों को पुरस्कृत किया।’लायंस ऑफ दी इयर’ का अवॉर्ड अंजू गोयल को दिया गया।नेत्र चिकित्सा तथा भिंगारोपण शिबिर के कार्य हेतु नरपतचंद भंडारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रीजनल चेयरपर्सन ने नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता प्रदान की।मुख्य अतिथि डॉक्टर विनोद अदलखिया ने अपने संबोधन में लायंस क्लब के कार्यों में सदस्यों के योगदान का क्या महत्व है इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी व मार्गदर्शन किया। पदग्रहण अधिकारी डॉ. रिपल राणे ने क्लब के रजत जयंती वर्ष के अध्यक्ष के रूप में प्राचार्य स्मिता जीवतोडे को शपथ दिलाई। अपने पद स्वीकृति पर भाषण में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता पूर्वक वहन करने का विश्वास दिलाया। सचिव के रूप में डॉ. मृणालिनी धोपटे ने तथा कोषाध्यक्ष के रूप में कविता टहलियानी ने अपने पद की शपथ ली।कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने पदों के कर्तव्यों की जानकारी समझकर शपथ ली।
रजत जयंती वर्ष होने के कारण पच्चीस दीये जलाकर,केक काटकर और गीत गाकर वर्ष का स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन कोमल मुरारका व अंशु अग्रवाल ने किया। आभार मृणालिनी धोपटे ने माना।

इस समारोह में चंद्रपुर क्लब और युगल क्लब का भी पदग्रहण संपन्न हुआ। अनु बागला के नेतृत्व में कार्यक्रम की सफलता हेतु अनिल टहलियानी,अजय वैरागडे,शिवनारायण सारडा,शैलेश दरबार,राजेश इंगोले ,सोहन गोयल,सुषमा सारडा,शरद गुप्ता,पंकज शर्मा,पंकज खुटेमाटे ,रेणु इंगोले,डॉ. कीर्ति साने,आरिफ हुसेन,राजू हसन ने विशेष योगदान दिया।डॉ. सोनवलकर,घनश्याम दरबार,दिनेश बजाज, विवेक भास्करवार,सुनील कुलकर्णी,आरती जोशी,श्रीकांत जोशी की विशेष उपस्थिती रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here