चंद्रपुर की युवा लेखिका आरुषि विवेक जैन की किताब का विमोचन

चंद्रपुर: शहर के दाताला मार्ग स्थित चंद्रलोक क्रिएशन्स में रविवार,10 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में शहर की युवा लेखिका आरुषि विवेक जैन की किताब – “30 टाइम्स वेन योर
कॉन्षियेन्स नीड्स यू” का विमोचन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार ने की। किताब के विमोचनकर्ता श्री सतपाल जैन, प्रमुख अतिथि श्रीमती स्मिता जीवतोड़े (संचालिका चांदा पब्लिक स्कूल) और लेखिका आरुषि जैन की दादी श्रीमती रमा जैन एवं नानी श्रीमती कृष्णा बंसल मंच पर उपस्थित थे। अपने प्रस्ताविक भाषण में चंद्रपुर की 19 वर्षीय लेखिका आरुषि जैन ने कहा की उनकी ये किताब अपने अंतर्मन से एक संवाद है। प्रकृति को ध्यान में रखते हुए उनकी किताब के सभी पन्ने ‘रिसाईकल्ड’ कागज से बने हैं और आजकल के युवा, जो किताबों से दूर जा रहे हैं, उन्हें किताबों से जोड़ने की यह उनकी एक कोशिश है। विमोचनकर्ता श्री सतपाल जैन ने आरुषि को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी। स्थानीय चांदा पब्लिक स्कूल की छात्रा रही आरुषि जैन का प्रमुख अतिथि श्रीमती स्मिता जीवतोड़े ने अपने स्कूल का व चंद्रपुर शहर का नाम रोशन के लिए आरुषि जैन को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक श्री किशोर जोरगेवार ने आरुषि जैन द्वारा लिखित “30 टाइम्स वेन योर कॉन्षियेन्स नीड़्स यू” इस किताब को देखकर हैरानी जताई कि इतनी छोटी उम्र में इस लेखिका का जीवन को देखने का नज़रिया कितना प्रगल्ब है और साथ ही, उन्होंने आरुषि जैन 100 से अधिक किताबें लिखकर चंद्रपुर का नाम न केवल देश में. बल्कि पूरे विश्व में रोशन करेगी ऐसा विश्वास जताया। जैन परिवार कि ओर से श्रीमती सोनल आशीष जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार माना। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित नागरीकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने आरुषि जैन द्वारा लिखित किताब की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here