
चंद्रपुर:दिनांक 1 सितंबर 2021 को होटल ट्राईस्टार में सम्पन्न हुए समारोह में चंद्रपुर शहर के वरिष्ठ सनदी लेखाकारों (सी.ए.) का सत्कार इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउन्टन्टस् ऑफ इंडिया (ICAI) की वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (WIRC) द्वारा किया गया। ज्ञात रहे की सन 2020-21 में ICAI अपनी स्थापना की 70वी वर्षगांठ मना रहा है। इसी कड़ी में हर शहर के 70 साल पार कर चुके सनदी लेखाकारों (सी.ए.) का सत्कार करने का निर्णय वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल द्वारा लिया गया। इस अवसर पर WIRC के चेयरमैन सी.ए. मनीष गड़िया, मुंबई की प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। WIRC के चेयरमैन सी. ए. मनीष गड़िया ने अपने हाथों, सी.ए. कमलकिशोर राठी, सी. ए. विकास बाहेती एवं सी.ए. अरुण राऊतमारे का स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया। चेयरमैन सी. ए. मनीष गड़िया ने अपने व्यक्तव्य में WIRC द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपक्रमों की जानकारी दी। जिसमें सनदी लेखाकारों के लिए विभिन्न प्रकाशनों और महिला सनदी लेखाकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष जानकारी दी। समारोह में नव उत्तीर्ण सी. ए. अब्दुल गनी चना का भी सत्कार चेयरमैन द्वारा किया गया। समारोह में WIRC की नागपुर शाखा के चेयरमैन सी.ए. साकेत बगड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
साथ ही इस अवसर पर चंद्रपुर सी.ए. स्टडी चैप्टर द्वारा प्रत्यक्ष कर के विषय पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमे सी.ए. यश वर्मा, नागपुर ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभा का संचालन सी. ए. राधिका सारडा ने किया। चंद्रपुर सी.ए. स्टडी चैप्टर के संयोजक सी.ए. अंजुम गौस ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आभार प्रदर्शन सी.ए. रिया उत्तरवार ने किया। इस अवसर पर उप-संयोजक सी.ए. मनीष मुलचंदानी, सी.ए. दामोदर सारडा, सी. ए. हर्षवर्धन सिंघवी, सी.ए. प्रवीण गोठी, सी.ए. मोहम्मद लक्कडशा, सी.ए. तरुणा गिडवानी, सी.ए. प्रतीक सारडा, सी. ए. प्रितम कोचर, सी. ए. आनंद देशपांडे, सी.ए. अशोक चितलांगे, सी.ए. सौरभ खोसला, सी.ए. भूमिका खोसला, सी. ए. संजय कामड़े, सी.ए. अजय मामिडवार, सी. ए. पीयूष मामिडवार, सी. ए. शादाब चीनी, सी.ए. दिवेश नथवानी आदि सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।