
चंद्रपुर,21 अप्रैल :शहर के प्रतिष्ठित नागरिक,सुप्रसिद्ध व्यवसायी, अलंकार ऑप्टिकल्स के संचालक श्री राजेंद्र (राजू भाई) रमणीकलाल दोषी का निधन हो गया है।वें 63 वर्ष के थे।वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। चंद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार 21 अप्रैल 2021 की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। हँसमुख व मिलनसार स्वभाव के धनी श्री राजेंद्र दोषी शहर की कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे।वह अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र,एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। श्री राजेंद्र दोषी के निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
दोषी परिवार पर आए इस दुख की घड़ी में सा. चंद्रपुर एक्सप्रेस व समस्त तिवारी परिवार साथ है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे।