भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार बने लोकलेखा समिति के अध्यक्ष

चंद्रपुर:प्रदेश में महाविकास आघाड़ी सरकार बनने के लगभग एक साल बाद महाराष्ट्र विधानमंडल की विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। प्रदेश में शिवेसना, राकांपा और कांग्रेस की तीन दलों की सरकार में जिन विधायकों को मंत्री पद नहीं मिल सका था, ऐसे विधायकों को विभिन्न समितियों में जगह दी गई है। विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने विभिन्न समितियों पर विधानसभा के सदस्यों को नामित किया है। शुक्रवार को विधानमंडल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विधानमंडल की 13 संयुक्त समितियां बनाई गई हैं। इसके अलावा विधानसभा की कई समितियों का गठन हुआ है। भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार विधानमंडल की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष होंगे।
लोकलेखा समिति के सदस्य के तौर पर कांग्रेस विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, शिवसेना विधायक भास्कर जाधव, भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटील समेत अन्य विधायक शामिल किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here