

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे।उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी। रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके पास केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय था।